झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- ग्राम चेनपुरा निवासी सोनू भाबोर की पत्नी लक्ष्मी उम्र 28वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला लाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि लक्ष्मी का मायका थांदला वागडिय़ा फलिया में है। इस दौरान सूरज ओहारी ने बताया कि रविवार शाम को मायके से ससुराल लौटी थी और सोमवार को लक्ष्मी अपने पति के साथ काम पर जाने वाली थी। सुबह उन्हें दुखद समाचार मिला जिससे पूरे परिवार में शोक है। थांदला पुलिस ने प्राथमिकी कायम कर जांच में लिया है। Post navigation बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त और कान से छूटा खून का फव्वारा प्रात: कालीन प्रभातफेरी में धर्म के साथ स्वास्थ्य लाभ दे रह युवा रामायण मंडल