झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- रविवार देर शाम बामनिया रोड पर पानी को टंकी के समीप बाइक से जा रहा युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना का शिकार हुए युवक का नाम दलजी पिता रालु खराड़ी निवासी रामपुरिया बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक बाइक पर संतुलन खोकर गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक के कान से लगातार बह रहे खून के कारण युवक को रैफर किया गया है। Post navigation गरमी में सूखे कंठ को तर करेगा प्याऊ नवविवाहिता की कीटनाशक पीने से हुई मौत