झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- प्रचलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट से अब बिजली के बिल भरे जा सकेंगे। विद्युत विभाग द्वारा 500 और 1000 के नोट से इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने की व्यवस्था की गई है। विद्युत विभाग ने बिल बकायादारों से कहा कि चाहे वह स्थाई कनेक्शन हो या निजी या फिर घरेलू सभी के बिल लिए जाएंगे 500 व 1000 की नोट हो तो वे उपभोक्ता काकनवानी-परवलिया ग्रिड पर जाकर अपने बिल जमा करवा सकते हैं। चलन से बाहर हो चुके 500 व 1000 के नोट के साथ बिल भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर सोमवार रात 11 बजे तक है। आज व कल भी रात में विभाग के काउंटर पर जाकर बकाया बिल भर सकते है। Post navigation एएसपी की मौजूदगी में रायपुरिया में होगा तीन थानों की ग्रामरक्षा समिति का आयोजन अंतराज्यीय डकैत ” मलखान” ने मांगी रंगदारी ” किये फायर – मचाया आतंक