झाबुआ Live के लिए ” मुकेश परमार ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।दीवाली पर शायद जमानत या पेरोल पर छुटे कुख्यात अंतराज्यीय डकैत ” मलखान” ने कल शाम ओर रात झाबुआ जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दुर ” अमरपुरा” गांव मे जमकर उत्पात ओर आतंक मचाया । शाम 4:से लेकर रात 8 बजे तक उसने कट्टे ओर तलवार की नोंक पर तीन जगह वारदातो को अंजाम दिया । उसने kalyanpura थाने के अमरपुरा मे ” कालू पिता मानसिंह मैडा” के यहां पहुंचकर कुर्सीया तोड दी ओर मुर्गे को गाडी चडाकर मार दिया । ओर जमकर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी । इसी तरह नानू मैडा के यहां कट्टे से फायरिंग की गयी ओर तलवार लहराकर 5 लाख रुपये की मांग की । ओर रात को पिपलिया चोराहे पर रमेश पिता भारतसिंह नामक शख्स से बाइक लुटकर वह फरार हो गया । इन तीनो मामले मे उसके खिलाफ IPC की धारा 307 / 452 / 294/506/147/148/327/427/279/337 के तहत मामले दज॔ हुए है । एएसपी सीमा अलावा ने बताया कि मलखान पर 20 से ज्यादा मामला दज॔ है ओर वह दीवाली पर ही बाहर आया है एएसपी ने बताया कि पुलिस पता कर रही है कि वह परोल पर है या जमानत पर । ओर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गयी है । Post navigation पुराने 500-1000 के नोटों के साथ सोमवार रात तक भरे जाएंगे बिजली बिल केएफ रुस्तम की जन्मशताब्दी पर दौड़ स्पर्धा हुई