झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- कल यानी 13 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से रायपुरिया थाने पर जिले के तीन थाने जिसमें कल्याणपुरा-रायपुरिया और पेटलावद थाना क्षेत्र की ग्रामरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन जिले की एडिशनल एसपी सीमा अलावा, पेटलावद अनुभाग के एसडीओपी आरआर आवासीया की विशेष रूप उपस्थिति में होना है। दोनों पुलिस अधिकारी समिति के सदस्यों आवश्यक टिप्स देंगे। इस दौरान कल्याणपुरा टीआई लोकेंद्रसिंह ठाकुर, रायपुरिया टीआई केएल डांगी, पेटलावद थाना इंचार्ज एसआई एमएल भाटी भी उपस्थित रहेंगे। रायपुरिया थाना प्रभारी टीआई केएल डांगी ने रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों से अपील की है कि वे बैठक में उपस्थित होकर तीन थाना क्षेत्र की रक्षा समिति सम्मेलन को सफल बनाए। Post navigation कालाधन रखने वालो को पीएम ” मोदी ” ने जापान से दी चेतावनी पुराने 500-1000 के नोटों के साथ सोमवार रात तक भरे जाएंगे बिजली बिल