झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । पीएम मोदी ने ” कालाधन” रखने वालो को अब से 10 मिनट पहले ” जापान” से चेतावनी जारी की है । मोदी ने जापान मे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ” 30 ” दिसंबर तक अगर हिसाब ठीक से जिसने भी नही दिया उसका 1947 से अभी तक का हिसाब लुंगा ओर जितने भी आदमी इस काम मे लगाने पडे लगाऊंगा । मोदी ने यह भी कहां कि गृहणीयो को ढाई लाख रुपये जमा करने पर मेरी सरकार यह नही पुछेगी कि यह रकम कहा से आई है । उनको चिंता की जरुरत नही है । लेकिन मोदी ने यह बडी चेतावनी के साथ यह संकेत भी दिये है कि नोटबंदी से मिलते जुलते कदम वह आगे ओर उठा सकते है । मोदी के इस ऐलान को जानकार ” सोना – चांदी ” के स्टोर से जोडकर अनुमान लगा रहे है । Post navigation राठौड समाज का अन्नकूट महोत्सव 13 को झकनावदा में एएसपी की मौजूदगी में रायपुरिया में होगा तीन थानों की ग्रामरक्षा समिति का आयोजन