पीयूष चन्देल, अलीराजपुर जिले में पीला मोजेक के कारण जहां एक और उड़द की फसल खराब हुई है, वहीं पानी की कमी के कारण अन्य फसलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है, साथ ही मौसम के चलते मुंग और चवला सहित अन्य फसले भी खराब हुई है। जिसके चलते किसानों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों को चिंता नहीं करने की बात कहते हुए किसानों को आश्वस्त किया है, कि मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के साथ हैं, और शासन द्वारा किसानों के खेतों का सर्वे करवाया जा रहा है। जिन किसानों की फसले खराब हुई है, उन्हें भी इस बात की चिंता करना होगी की वे जब प्रशासन द्वारा सर्वे करवाया जा रहा हो अपने खेतो में उपस्थित होकर प्रशासन का सहयोग करते हुए पुरी जानकारी प्रशासन को दे। ताकि किसानों को पुरा मुआवजा मिल सके। इसको लेकर भाजपा द्वारा सोमवार 14 सितंबर को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें पीला मोजेक एवं मौसम के चलते खराब हुई फसलो का किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की जाएगी। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह मौजूद थे। Post navigation खारकुआ में विधायक मुकेश पटेल ने ग्रामीण परिवार को करवाया गृह प्रवेश धर्मान्तरण कराने व बीमारी का ईलाज करने वाले क्रिश्चन मिशनरी के पादरियों के खिलाफ हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने थाना प्रभारी को सौपा आवेदन