पीयूष चन्देल, अलीराजपुर रविवार 13 सितम्बर को ग्राम थाना सेमली के रहवासियों की सूचना पर हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता ग्राम में पहुचे जिन्हें देखते ही वहाँ उपस्थित आसपास से आए हुए लोग भागने लगे, जिन्हें पादरियों द्वारा बुलाकर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा था, एवं हिन्दू धर्म का अपमान किया जा रहा था। मिशनरी के ये लोग बीमार व्यक्ति के ईलाज के लिए प्रार्थना करते है, तथा सरसों का तेल लगा कर बीमारी को ठीक करने का दावा करते हैं। हिन्दू युवा जनजाती संगठन ने इस तरह बहला फुसलाकर गम्भीर बीमारियों से पीड़ित कई लोगों की जान खतरे में डालने वाले पादरियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। अलीराजपुर थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी को सौपे गए आवेदन में बताया गया कि कार्यकर्ताओं के पहुचते ही गांव में उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई और वहाँ से पादरी सहित सभी लोग भाग निकले। जिसके पश्चात हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने कोतवाली पहुंच कर पादरियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। ईसाई मिशनरियों द्वारा जिले में लगातार इस तरह के कृत्य किये जा रहे है। ये भोले भाले आदिवासियों को रुपयो एवं अन्य वस्तुओं का लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे है। यदि इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं कि गयी तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष दिलीप चौहान ने दी। Post navigation पीला मोजेक व पानी की कमी के चलते खराब हुई फसलों को लेकर सोमवार को भाजपा देगी ज्ञापन सकल व्यापारी एसोसिएशन का गठन के साथ बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय : प्रत्येक शनिवार को रहेगा नगर में लॉकडाउन