झाबुआ Live के लिए ” पेटलावद ” से हरीश राठोड की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के पेटलावद थाना इलाके के ” चवरीया” गांव मे बीती रात 2 बजे के आसपास तीन लोगों ने मिलकर एक विधवा ” तुलसीबाई” पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे तुलसीबाई के सीने & हाथ पर गंभीर चोटे आई । उसे पेटलावद के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात तुलसीबाई पर हमला करने वाले आरोपी उसी पक्ष से है जिन्होंने 3 महीने पहले तुलसीबाई के पति रमेश डामर की हत्या कर दी थी ओर तलवार मारने वाला आरोपी पक्ष कल दोपहर मे तुलसीबाई को 5 हजार रुपये नगर देकर उससे कोट॔ मे अपने बयान से मुकर जाने को कहा था मगर तुलसीबाई पति के हत्यारों को सजा दिलाना चाहती थी इसलिए उसने इंकार कर दिया इससे गुस्साऐ तीन लोगों ने रात 2 बजे उसे जान से मारने की कोशिश की । Post navigation आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर सुरक्षा-शांति समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने दी हिदायत माही से अनास नदी तक पैदल यात्रा निकाल देंगे जन जागरण व राष्ट्र भावना का संदेश