अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- जिले में आगामी त्योहारो के मद्देनजर कस्बे में पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है जिस हेतु कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने व सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के निर्देशन में नगर सुरक्षा समिति व शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रुम अलीराजपुर पर आयोजित की गई जिसमे जिला पंचायत सीईओ अनुग्रह पी, एसडीओपी अलीराजपुर स्टेला सुलिया, एसडीओपी जोबट आनंदसिंह वास्कले, नगर निरीक्षक कैलाश चौहान, जोबट की पूर्व विधायक सुलोचना रावत, नगर पालिका उपा. विक्रम सैन, रेमंड बाबा जोबट, रमेश मेहता खटाली, गोल्डी डावर आजादनगर, इश्हाक शेख, महेश साहू बरझर, मुख्यमंत्री नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, शांति समिति के सदस्य व मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे। इस बैठक मेंं कस्बे में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गय। इस दौरान पुलिस कप्तान कार्तिकेयन के ने जुलूस व अन्य कार्यक्रम के दौरान डीजे का प्रयोग निषेध एवं वाहन रैली के दौरान हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई एवं कार्यक्रम के दौरान रखने वाली सावधानियों के बारे मे भी चर्चा की गई तथा सभी वर्गो से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। Post navigation जश्ने ईद मीलादुन्नबी का अवकाश अब 12 दिसंबर को पति की हत्या के आरोपीयों के पक्ष मे गवाही से किया इंकार तो तलवार से हमला