झाबुआ लाइव के लिए मदरानी हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट- महर्षि दयानंद आर्य माध्यमिक विद्यालय काकनवानी परिसर में 1 फरवरी से शुरू हो रहे योग शिविर का उद्घाटन विश्वमित्र महाराज पतंजलि व दयासागरजी ने जनपद अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर दिल्ली संस्था द्वारा भेजे गए कम्बल गरीबों व बुजुर्गो को वितरित कर किए। साथ ही पंचाल समाज युवा जन कल्याण समिति द्वारा आर्य विद्यालय के बच्चों द्वरा पतंजलि के प्रचार प्रसार की रैली निकाली। रैली का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। इस दौरान चॉकलेट वितरण समाज द्वारा की गई। गौरतलब है कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा 1 से 5 फरवरी तक शिव मंदिर काकनवनी पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन गौतम कटारा ने किया व आभार महर्षि दयानंद विघालय काकनवानी के प्रधान अध्यापक रमेश बारिया ने माना। Post navigation कन्हैयालाल वैद्य जन्म जयंती समारोह व पत्रकार सम्मेलन 1 फरवरी को मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी