थांदला। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद व प्रखर पत्रकार स्व. कन्हैयालाल वैद्य की 109वीं जन्म जयंती पर व्याख्यानमाला व पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 1 फरवरी को रखा गया है। कार्यक्रम नगर के इंडोर स्टेडियम में 12.30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें वर्तमान चुनौतियां और विकल्प पर पूर्व विधायक व जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वयक समाजवादी समागम और नशामुक्त भारत आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनीलम् मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण भट्ट करेंगे। साथ ही विशेष अतिथि के रुप में सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया व पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वैद्य विद्या निकेतन स्कूल के पुरस्कार वितरण के साथ ही राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के महानियंत्रक केसी यादव द्वारा अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। थांदला के पत्रकार साथियों ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक की संख्या में पधारने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *