झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को की गई नोटबंदी के बाद आई वित्तीय अराजकता और कुप्रबंधन के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 20 फरवरी को शाम 4 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय जनवेदना सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें सांसद कांतिलाल भूरिया, वरिम कांग्रेस नेता प्रदेश पदाधिकारी एवं पूर्वमंत्री महेश जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर होने वाले इस सम्मेलन में पूर्व विधायक,कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि, स्थाानीय निकाय के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, सरपंच, पंच, तडवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता से जनवेदना सम्मेलन में मौजूद रहकर इसे सफल बनाने की अपील की है। Post navigation पशु क्रुरता व अवैध गौमांस परिवहन करने पर दो आरोपियों को एक-एक साल की सजा व 500 का अर्थदंड जिले का 46वां नेत्रदान जशोदाबेन ने किया