अलीराजपुर। असाडा राजपूत समाज का दूसरा एवं जिले का 46वां व अलीराजपुर नगर का 17वां नेत्रदान आज वीरेन्द्र सिंह चौहान, जगदीश, सुनील की माता एवं राकेश चौहान पत्रकार, राहुल, कृष्णा की दादी जशोदा बेन चौहान उम्र का नेत्रदान किया गया। गायत्री शक्ति पीठ जोबट की नेत्रदान टीम में शिवराम वर्मा, डॉ अजमेरसिंह डावर, रामसिंह चौहान व संतोष वर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए चौहान परिवार को साधुवाद दिया एवं परम पिता परमेश्वर से दिवंगत जशोदा बेन की शरण में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। Post navigation उप तहसील की घोषणा पर जमकर आतिशबाजी ओर धन्य वाद रैली शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों को कलेक्टर ने किया निलंबित