झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- सवसेवी संस्था वसुधा विकास संस्थान, मेघनगर द्वारा ग्राम पंचायत माण्डली, पीपलखूंटा, काजली डूंगरी एवं कचलदरा में जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न पंचायतों में संस्था के माध्यम से चले सफलतापूर्वक जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से सामुदायिक सदस्यों को बालिका शिक्षा को प्रोत्सान, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी, रोजगार गारंटी कानून की जानकारी, महिला हिंसा के मुददों पर लोंगों को जानकारी दी। विभिन्न पंचायतों में आयोजित नुक्कड नाटक कार्यक्रम में सामुदाियक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सराहना की। संस्था द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महार्षि वाल्मिकी दल, भामल तहसील थान्दला जिला झाबुआ के टीम सदस्यों द्वारा अनोखी प्रस्तुतियां के माध्यम से सामुदाियक सदस्यों को कार्यक्रम में बांधे रखने का एक सफल प्रयास किया। वसुधा संस्था द्वारा विभिन्न पंचायतों में चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी निरन्तर जारी रहेगा। वसुधा विकास संस्थान के माध्यम यह जागरूकता कार्यक्रम संस्था के समन्वयक अरूण कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसमें संस्था का अन्य कार्यकर्ता दल पुष्पा गणावा, रणवीर सिंह सिसोदिया, अनिल बरमंडलिया, उमेश मेड़ा ने कार्यक्रम की योजना एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी दी। Post navigation कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि मेघनगर-झाबुआ सिविल सर्जन पर कलेक्टर ने ठोंका अर्थदंड