जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आज एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आम के पेड़ से गिरे घायल आदिवासी ग्रामीण एडलसिंह एडलसिह पिता भिकला (40) निवासी मोरिफलिया आम के पेड़ से गिरने से घायल हो गया था। जिसे कथित तौर पर समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक ग्रामीण ग्रामीण सज्जन सिह मौर्य मुलेश भाई व अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें ऑक्सीजन नहीं थी, और स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जाने पर बिजली गुल होने से ऑक्सीजन नहीं लग पाई। मौके पर कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं, किसान की मौत के बाद अस्पताल में शव रखने की जगह न होने के कारण जिम्मेदारों ने परिजनों को शव घर ले जाने और सुबह पोस्टमार्टम कराने को कहा। मजबूरन, परिजन शव को घर ले गए, जिससे नानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति उजागर हुई है। मामले में चर्चा करने के लिए बीएमओ डॉ. पटेल को फोन लगाकर चर्चा करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। Post navigation नानपुर में जर्जर प्राथमिक शाला भवन ध्वस्त, हादसे काे दे रहा था न्योता दो झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नानपुर थाने में मामला दर्ज, एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई