जितेंद्र वाणी, नानपुर ग्राम नानपुर के पटेल फलिया स्थित प्राथमिक शाला का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका था, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बढ़ गई थी। एक बड़े हादसे को टालने के लिए, शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मिलकर भवन का भौतिक सत्यापन किया और इसे ध्वस्त (डिसमेंटल) करने का निर्णय लिया। इस दौरान शिक्षा विभाग से बीईओ बापूसिंह कनेश, सीएससी दिलीप चौहान और शिक्षा विभाग की टीम, पटवारी राजाराम मौर्य, इंजीनियर किरण बुंदेला, तथा ग्राम के पटेल कमलेश मौर्य, ग्राम सभा अध्यक्ष मुकाम सिंह मौर्य और सुखराम मौर्य सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्रवाई से भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना समाप्त हो गई है। Post navigation स्ट्रीट लाइट सुधारते समय युवक की करंट लगने से मौत नानपुर में स्वास्थ्य अव्यवस्था, ग्रामीण की मौत के बाद शव घर ले जाने को मजबूर परिजन