जितेंद्र वाणी, नानपुर देवास जिले के एक युवक की नानपुर ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय मौत हो गई। अर्जुन नाम का यह युवक खंभे पर चढ़कर लाइट सुधार रहा था। बताया जा रहा है चालू लाइन में ही अर्जुन खंभे चढ़कर बंद हेलोजन को चालू कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी को उजागर करती है। सवाल उठता है कि बिजली के काम करते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन जिम्मेदारों ने क्यों नहीं कराया। जबकि इस तरह का काम करते समय बिजली बंद की जाना चाहिए। आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अंगरसिंह चौहान ने कहा इस मामले में आगे की जांच होना जरूरी है। ताकि जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके। उधर, नानपुर स्वास्थ्य में पीएम कराने के बाद शव को घर पहुंचाने की तैयारी ग्राम पंचायत कर रही है। Post navigation नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पति-पत्नी को टक्कर मारी नानपुर में जर्जर प्राथमिक शाला भवन ध्वस्त, हादसे काे दे रहा था न्योता