जितेंद्र वाणी, नानपुर इलाज के नाम पर जान से खेलने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर आलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। नानपुर पुलिस ने दो झोलाछाप डॉक्टर पर अलग-अलग FIR दर्ज की है। बीएमओ डॉक्टर पटेल द्वारा झोलाछाप डॉक्टर परितोष मंडल और कार्तिक विश्वास के खिलाफ नानपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। दोनों ही डॉक्टर के यहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक की दवाइयां मिली थी। 8 दिन में स्वास्थ्य विभाग की है तीसरी बड़ी कार्रवाई है, स्वास्थ्य विभाग अब तक की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुका है। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-16-at-1.45.15-PM.mp4 Post navigation नानपुर में स्वास्थ्य अव्यवस्था, ग्रामीण की मौत के बाद शव घर ले जाने को मजबूर परिजन नानपुर पुलिस ने वाहन चोरी के 4 प्रकरणों का किया खुलासा