जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर मे टोल टैक्स के आगे खट्टाली फाटक पर मोटर सायकल और आर्टिका कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को नानपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच क़र नानपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0058.mp4 घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आर्टिका कार नानपुर से आलीराजपुर की ओर जा रही थी। मोटरसायकल चालक आलीराजपुर से नानपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक 12 फिट ऊपर जाकर सीधे कार पर मुँह के बल जा गिरा। दोनों युवकों के नाम दिलीप जामोद, श्रीराम डूडवे निवासी धार जिले के खरवट बताया जा रहे है। जानकारी के अनुसार श्रीराम डूडवे ने नई बाइक ली थी, जिसकी पूजा करने वे ग्राम कानपुर में माताजी मंदिर में करके लौट रहे थे। दोनों गंभीर घायलों को समय पर 108 नहीं मिली जिससे परिजनों में आक्रोश देखा गया। नानपुर पुलिस ने मामले को दर्ज क़र जांच मे लिया गया है। वहीं घटना के बाद लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन कोई अस्पताल नहीं ले गया। नानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को टेंपो में अस्पताल ले गया। Post navigation नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज नानपुर में टोल टैक्स के पास हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ा