जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केबी रोड पर एक तेज रफ्तार बल्कर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के करीब 6 दिन बाद नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राकेश (28) निवासी उमदा नदीधड फलिया ने पुलिस को बताया कि घटना 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। राकेश अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP11MH7563 पर अपने चचेरे भाई महेश (18), अनिल (18) और दोस्त रोहित (18) को बैठाकर ग्राम फाटा से माछलिया छोड़ने जा रहा था। गणेश ढाबे और जामोद पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे बल्कर वाहन क्रमांक GJ12BY0510 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश के बाएं कंधे, महेश के दाहिने पैर और अनिल व रोहित के पैरों में चोटें आई हैं। टक्कर के बाद चालक बल्कर लेकर फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर लाया गया, जहाँ से उन्हें रेफर कर दिया गया। वर्तमान में राकेश और महेश का इलाज सिविल अस्पताल कुक्षी में चल रहा है, जबकि अनिल का मनावर में इलाज जारी है। पुलिस ने 6 फरवरी को बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। Post navigation सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिखाई मानवता नानपुर टोल के समीप कार और मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, 12 फीट ऊपर उछला युवक