जितेंद्र वाणी, नानपुर जिले के ग्राम मालवाई स्थित एकलव्य स्कूल के पास आज एक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें ग्राम बड़डला के तीन निवासी (दो पुरुष और एक महिला) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समय पर सरकारी सहायता न मिल पाने के कारण स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाया। एम्बुलेंस नहीं पहुँचने पर ऑटो से भेजा अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई थी, लेकिन काफी देर प्रतीक्षा करने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया और तीनों घायलों को निजी ऑटो रिक्शा के माध्यम से उपचार के लिए रवाना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने की मदद उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के नानपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया अपने घर से कार्यकर्ताओं की बैठक लेने नानपुर जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना काफिला रोका और घायलों की मदद में जुट गए। सुरेश सस्तिया ने अन्य कार्यकर्ताओं—नानसिंह तोमर, रमेश रावत और बालसिंह चौहान के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Post navigation बे-मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में मंचाया कोहराम नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज