झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
परवलिया गांव में नवरात्रि की धूम है गांव के मध्य मां अम्बा माता मन्दिर में माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्त आ रहे है। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी प्रतिदिन किए जाते हैं।
देशभक्ति की तर्ज पर गरबे
सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में युवाओं द्वारा देशभक्ति की तर्ज पर गरबे खेले जा रहे हैं। रात होते ही माता के दरबार में गांव के लोग गरबा खेलने के लिए एकत्रित हो जाते हैं गरबे में अधिकतर देशभक्ति से ओतप्रोत गाने चलते हैं। नवरात्रि में गांव की बालिकाए व महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं रात में माता की आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *