अलीराजपुर Live के लिए ” वालपुर” से अजय मोदी की रिपोर्ट । जिला कलेक्टर शेखर वर्मा के मार्गदर्शन मे नेत्रदान मे जहा जिला नये आयाम छु रहा हे उसी मे दुरस्थ अंचल वालपुर भी अछुता नही रहा,ग्राम की सजन बाई शोभाराम राठोड (70) ने ग्राम एवं सोण्डवा तहसील का पहला नेत्र दान किया। सजन बाई का मंगलवार रात 12 बजे पर निधन हो गया,परिजनो द्वारा नेत्र का निर्णय लिया गया,रात 2 बजे नेत्र संकलन जोबट की टिम डाक्टर सक्सेना के नेत्रत्व मे वालपुर पहुच नेत्र संक्लन किया। अब सजन बाई के कार्नीया की सहायता से दो नेत्र हीनो को देख सकेंगे। सजन बाई का परिवार पहले से ही गायत्री परिवार से जुडा हे।सजन बाई के नेत्र दान से ग्राम एवं तहसील मे नेत्र दान के प्रती जागरूप्ता बडेगी।जिले मे नेत्रदान मे आगे राठोड समाज की नेत्रदान की सुची मे वालपुर से भी सजन बाई का नाम जुड गया। Post navigation मुस्लिम समाज नया साल 1438 हीजरी शुरू, समाज ने निकाला जुलूस, 12 अक्टूबर को निकलेंगे ताजिये नवरात्रि में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच खेले जा रहे गरबे