झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों में डेंगू पॉजीटिव पाया गया। खरडूबड़ी के मेन बाजार में रहने वाले गणपतसिंह राठौड़ के बड़े बेटे को जब बुखार आया तो वे इसका इलाज करवाने दाहोद के निजी अस्तपताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनके बेटे राकेश राठौड़ की लैबोरेटरी जांच करवाई तो उसमें डेंगू होना पाया गया। इसके बाद राठौड़ के दो बालक भी बुखार से पीडि़त हो गए जब उनका भी चेक-अप करवाया गया तो उन्हें भी डेंगू पॉजीटिव पाया गया। अब गणपतसिंह राठौड़ अपने तीनों बालकों का इलाज दाहोद एडमिट कर करवा रहे हैं। Post navigation नवरात्रि में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच खेले जा रहे गरबे बिना आधार कार्ड अब नहीं मिलेगी “सब्सिडी” 30 नवंबर तक बढ़ाई डेडलाइन