रितेश गुप्ता, थांदला नगर विकास समिति ने पेंशनर संघ के आतिथ्य में पौधा रोपण किया। नगर विकास समिती थांदला नें स्थानीय दशहरा मैदान में मय ट्री-गार्ड पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेंशनर संघ अध्यक्ष पीएल मोड़, सचिव जगमोहनसिंह राठौर, सुभाष आचार्य, कैलाशचन्द्र व्यास, सांवलिया सोलंकी, देवकृष्ण भट्ट, दिनेश कुमार गुप्ता समेत पेंशनर संघ के सदस्यों नें उपस्थित होकर पीपल व नीम के पौधे जो एसपी महेशचंद जैन के माध्यम से प्राप्त हुए का रोपण उन्हें सिंचने हेतु संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर संघ ने नगर विकास समिति की पॉलिथीन मुक्त नगर की मुहिम में भी सक्रिय सहयोग देने की बात रखी व जन अभियान की इस मुहिम में स्व-प्रेरणा से पॅालिथीन के उपयोग को प्रतिबंधीत करने हेतु जागरुक करने हेतु प्रयास करेगा। स्वागत डॉ. सीमा शााहजी ने समिति की कार्ययोजना जयश्री शर्मा द्वारा बताई गई। अवसर पर समिति के रितेश गुप्ता, ऋषि भट््ट, गजेंद्र चौहान, शाहिद खान, अंकित भंसाली, मयंक पावेचा, प्रशांत उपाध्याय, जयेश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हक खान ने किया व आभार संजय धानक ने माना। Post navigation अलीराजपुर पुलिस ने इंदौर में जीते 5 पदक राज्य सिलाई कला मंडल अध्यक्ष माहेश्वरी का नगर में पहुंचने पर किया भव्य स्वागत