फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर मप्र पुलिस विभाग की ओर से इंदौर में आयोजित अंतर पश्चिम पुलिस खेलकूद स्पर्धा में अलीराजपुर पुलिस को 5 पदक प्राप्त करन में सफलता मिली। उक्त खेलकूद स्पर्धा में अलीराजपुर पुलिस के पांच खिलाडिय़ों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें से प्रआर विजय मिश्रा को कुश्ती एवं जूडो में एक-एक स्वर्ण पदक, बॉक्सिंग में एक, ब्रांज में एक पदक प्राप्त करने में सफलता मिली है तथा प्रआर राजभानसिंह को गोला फेंक एवं कुश्ती में एक-एक सिल्वर व ब्राज पदक जीता। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने प्रआर विजय मिश्रा एवं प्रआर राजभानसिंह को अलीराजपुर जिले को पांच पदक दिलाने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह खेलकूद गतिविधियों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन अधिक से अधिक पदक जितने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा एएसपी सीमा अलावा, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल एवं सूबेदार शिवम गोस्वामी ने हर्ष व्यक्त किया। Post navigation 1000 फलदार पोधा उपहार में देने का लिया संकल्प नगर विकास-पेंशनर संघ ने किया पौधारोपण, पौधों को सिंचकर लिया पेड़ बनाने का संकल्प