झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में सोमवार को त्योहारियां हाट बाजार का दिन था, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों ग्रामीणजन आए। इस दरमियान शाम के समय एक बाइक चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई लगभग 30 मिनट तक विवाद चलता रहा जिसका निराकरण मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किया। दीतुबाई भाभर निवासी डोकरवानी खरीदारी करने के लिए आई थी, पुराना बस स्टैंड की ओर से झावलिया निवासी मानसिंह कटारा अपनी बाइक एमपी 45 एमसी 9470 से जा रहा था तभी उसके सामने बकरी आ गई और वह संतुलन खो बैठा जिसके कारण बाईक सीधी दीतु बाई को टक्कर मारते हुए डिवाइडर के किनारे गिर गई। टक्कर में दोनो को चोटें आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला सुलझाया। Post navigation बैंक कैशियर ने किया था 90 हजार का गबन, दोषी तीन साल की सजा त्योहारियां हाट बाजार में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदी