झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
दीपावली के पहले आने वाले हाट बाजार को क्षेत्र में त्योहारियां हाट माना जाता है, जिस दृष्टि से नगर में त्योहारियां हाट रहा, जहां ग्रामीणों ने जमकर खरीदी की। इसके साथ ही गायों को सजाने के लिए विशेष दुकाने भी देखी गई वहीं अन्य कलर और रंगोली बनाने की सामग्री की भी दुकानों पर विशेष भीड़ रही। ग्रामीण बेत्रों से आए हजारों ग्रामीणों ने दिनभर जम कर खरीदारी की और त्योहारियां हाट में घूम-फिरकर लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *