झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर के रंभापुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के समीप दो टेम्पो में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके कारण टेम्पो में रेखा पति नवीन पंचाल निवासी मेघनगर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान इसके अलावा दिव्या पंचाल, पुनीत पंचाल को भी चोटे आई। मिली जानकारी के अनुसार नवीन पंचाल अपने परिवार सहित टेम्पो से दाहोद से मेघनगर आ रहे थे की सामने से आते हुए टेम्पो ने टक्कर मार दी जिसके कारण यह हादसा हुआ। रेखा पंचाल को मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद रेफर कर दिया गया है। चालक वाहन छोडक़र रफुचक्कर हो गया। Post navigation शांति समिति की बैठक में मौजूद रहे सभी समाजजन वन प्रशिक्षण विद्यालय परिसर मे भगत समाज की रामायण मंडली का अपमान