झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ वन प्रशिक्षण विद्यालय के अनुदेशक ( sdo ) बी एस निगम पर अपने परिसर मे भगत समाज की ” रामायण मंडली ” के अपमान का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है आज एसडीओपी झाबुआ एस आर परिहार के पास भगत समाज के रामायण मंडल के सदस्यों ने एक शिकायत दज॔ करवाई है जिसमें कहा गया है कि परिसर मे रहने वाले ” विक्रम सिंह सिसोदिया ” के यहां कल शाम 8 से रात 11 बजे तक रामायण पाठ आयोजित किया गया था जिसमें भगत समाज की रामायण मंडली आमंत्रित थी । आरोप है कि निगम ने अपने चालक एवं विद्यालय के कुछ लोगों के साथ मिलकर रामायण मंडल जो सुंदरकाड कर रहा था उस काम को बाधा पहुंचाई ओर धम॔ – पूजा से जुड़ी वस्तुओ को क्षतिग्रस्त कर दी ओर जातिगत ओर धार्मिक टिप्पणीयां की । पुलिस ने मामले मे जांच का आश्वासन दिया है । Post navigation दो टेम्पो की टक्कर में महिला-बच्चे हुए घायल डाक्टस॔ मृत घोषित कर चुके थे लेकिन फिर जी उठा सहायक शिक्षक