68c1b01b-598b-4a27-819f-ae6f4ed9909aझाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय की कन्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल की बालिकाओं ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद देशभक्ति तरानों के साथ ब्लड डेनोट, फिल्मी गीत, आदिवासी डांस, राजस्थानी डांस की एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन दक्षा कुडल तथा फिरोज खां ने किया। वही पेटलावद ब्लास्ट घटना की घटना को लेकर बालिकाओं ने ब्लड डोनेट पर नाटक प्रस्तुत कर ब्लड डोनेट का महत्व पर प्रकाश डाला। इस नाटक पर बालिकाओ ने काफी तालिया बटोरी। कन्या छात्रावास की बालिका रमशा ग्रुप ने राजस्थानी पोशाकों में ‘कालियो कूद पडिय़ों’ पर अपनी प्रस्तुति दी तो तालियों की सारा पंडाल गूंज उठा। शिवानी ग्रुप, वर्षा ग्रुप, स्नेहा ग्रुप, समीरा ग्रुप, पायल ग्रुप, अनु, दुर्गा, रमसा, बुसरा ग्रुप ने भी अनूठी प्रस्तुति देकर खूब तालिया बटोरी। राजस्थानी प्रस्तुति जल्दी बैठ जा मोटर में सरपट चले मेटाडोर तथा मतदान जागरूकता नाटक, साथ ही मोदी के नोटबंदी को लेकर गुजरात का लोकप्रिय गीत नही चाले 500 नी नोट नहीं चले हजार नी नोट ने भी दर्शकों को एक जगह बांधे रखा। पत्रकारों तथा अतिथियों की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी बेहतर रही। कार्यक्रम को सफल करने में प्राचार्य देवहरे सहित पूरा स्टाफ जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *