झाबुआ लाइव के लिए रंभापुर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंभापुर में वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमे मुख्य अतिथि विधायक, जनपद उपाध्यक्ष नरवर सिंह हाडा, विशेष अतिथि मेघनगर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, सरपंच रंभापुर बाबू गणावा,उप सरपंच सुरेन्द्रसिंह पडवाल, श्यामा ताहेड, जनपद सदस्य लीला विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक ने बच्चों से कहा कि आप सभी शिक्षकों के बताये मार्ग पर चले तथा कक्षा 12वीं प्रथम आने वाले बच्चों को 2100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिक्षक केशव सिंह धमावत के मार्गदर्शन एमें बालक बालिकाओ द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन मॉडल बनाए गए। इसके बाद हुए सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर एक से बढक़र एक प्रोग्राम पेश किए। बच्चों द्वारा दिए गए सांस्कृतिक आयोजनों को देखने के लिए पांडाल खचाखच भरा रहा। Post navigation जिले की स्कूलों में 27 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध-पोस्टर पुरस्कार योजना मांगों को लेकर सात दिनों से जारी अतिथि शिक्षकों की हड़ताल की सरकार कर रही अनुसनी