रितेश गुप्ता, थांदला ग्राम किशनपुरा के मालटोड़ी मेघनगर में के रहवासी देवेंद्र पिता रूपसिंह भूरिया ने नीट की परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि देवेन्द्र भूरिया का एमबीबीएस में सिलेक्ट हुए तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया मिला। देवेन्द्र ने कोरोना काल में भी घर रहकर पढ़ाई जारी रखी और सफलता प्राप्त की है। देवेंद्र के पिता रूप सिंह भूरिया खवासा क्षेत्र में पटवारी हैं तो वही माता ग्रहणी है। छात्र देवेन्द्र की सफलता पर माता-पिता में प्रसन्नता दिखी। वहीं देवेन्द्र की इस कामयाबी पर माता-पिता, परिजनों, शुभचिंतकों तथा शिक्षकों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation विवाहिता को टाच॔र कर ससुर ओर पति ने किया था सुसाइड करने को मजबूर ; अब जेल भेजे गये कैरोल गीतों के साथ नगरीय क्षेत्रों में क्रिसमस की तैयारी