रितेश गुप्ता @ थादंला थादंला पुलिस ने बीती 2 दिसंबर 2020 को रुपगढ निवासी नवविवाहिता के सुसाइड करने के मामले का पर्दाफाश करते हुऐ मृतिका के पति ओर ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दरअसल पुलिस ने जांच मे पाया कि नवविवाहिता को उसके ससुर ओर पति ने चरित्र हनन का आरोप लगाते हुऐ प्रताड़ित कर लगातार मारपीट की थी ओर दूसरी पत्नी लाने की धमकी दी जा रही थी जिसके चलते मृतिका लता ने कीटनाशक दवाई पीकर सुसाइड कर लिया था . पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जांच के दोरान मृतक के रिश्तेदारो के बयानों से मानसिक ओर शारीरिक प्रताडना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति सुरज पति वालचंद रावत उम्र 24 साल एंव ससुर वालचंद पिता लक्ष्मण रावत उम्र 50 साल के खिलाफ धारा 306 ( आत्महत्या के लिए प्रेरित करने ) 298 A ; 34 IPC के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय मे प्रस्तुत किया जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया । Post navigation पालकों की सहमति- 18 दिसंबर से कक्षा 9वीं से 12वीं की नियमित कक्षाओं में भेजेंगे अपनी संतानों को मोबाइल पर वीडियो वायरल कर तुरंत फांसी के फंदे पर झूला भवानी माता मंदिर का पुजारी