इस दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर की चोरी
इस दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर की चोरी

झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट-
ग्राम खरडूबड़ी से 3 किमी दूर उमरिया वजंतरी में एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले के मुताबिक ग्रामीण खुमसिंह कीडिया डामोर के घर पर चोरों ने रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे चोरों करने का प्लान बनाकर दीवार में सेंधमारी की और घर में प्रवेश किया जिसके बाद तीन बकरी करीब 15 हजार रुपए, एक सांकली 500 ग्राम के साथ 20 हजार रुपए चुरा ले जाने में सफल रहे। सुबह 5 बजे पड़ोस में रहने वाली संगमा हेमराज डामोर ने बताया कि रात्रि 2 बजे जब वह बच्चे को पेशाब करवाने के लिए उठी तो तब उसे घर में आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन मैं कुछ समझ नहीं पाई और फिर मैं वापस सो गई। चोरों ने गाड़ी की आरसी कार्ड व कागजात फेंक दिए। इसी के साथ घर के बाहर लहलहा रही मक्का की फसल को उखाडक़र चोर अपना काम आसानी से कर निकल भागे। फरियादी खुमसिंह डामोर ने घर में चोरी की रिपोर्ट पुलिस कोतवाली झाबुआ में दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *