झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ट्रेस मोबाइल सेल द्वारा विगत दिनों में नौ आवेदकों विजय मेड़ा पिता भूरू मेडा निवासी कलमोड़ा 8 अगस्त को पारा में गुम, विजया पंवार पिता राकेश पंवार उम्र 18 वर्ष निवासी कालीदास मार्ग झाबुआ, अक्टूबर 2016 को पारा में गुम, मोहन सिंह सोलंकी पिता स्व पन्नालाल सोलंकी, निवासी कल्याणपुरा, तीन माह पहले कल्याणपुरा में गुम अमजद खान पिता अकसार खान निवासी टीचर्स कॉलोनी झाबुअ 1 अप्रैल को झाबुआ में गुम, जगन्नाथ गोमदसिंह वर्ष निवासी रम्भापुर 3 जून रम्भापुर में गुम, दिनेश पालीवाल पिता चुन्नीलाल पालीवाल निवासी चैतन्य मार्ग झाबुआ 5 मार्च को सब्जी मंडी में गुम, आशीष रवि कुमार व्यास निवासी लक्ष्मी नगर झाबुआ 24 सितंबर 2016 को इंदौर में गुम, हेमंत चावड़ा, निवासी कडोद कला तहसील बदनावर जिला धार 16 अक्टूबर 2016 को गुम, प्रवीण सिंह राणावत निवासी रानापुर 2 अप्रैल 2016, गुम मोबाइल ट्रेस कर एसपी महेश चंद जैन द्वारा कार्यालय में बुलाकर उन्हें ससम्मान प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 4 आवेदकों पप्पू पिता नानसिंग राणा निवासी पेटलावद, नरेश पिता नंदलाल पाटीदार निवासी सुतेरटी, महेश पिता अमृतलाल यादव निवासी मेघनगर, जितेन्द्र सिंह पिता लक्ष्मण सिंह रावत के मोबाइल भी पुलिस द्वारा खोज लिए जिसे आफिस में आकर ले जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *