अलीराजपुर Live डेस्क अलीराजपुर जिले मे खौफनाक स्वाईन-फ्लू ने दस्तक दे दी है बीते एक पखवाड़े मे बीती रात दूसरी मोत से नगर मे हडकंप की स्थति है बीती रात जोबट निवासी प्रताप रावत की तबियत बिगडने पर उसे दाहोद ओर फिर दाहोद से बडोदा रैफर किया गया लेकिन रास्ते मे प्रताप ने दम तोड़ दिया ..दाहोद की लेबोरेट्री जांच मे प्रताप को स्वाईन-फ्लू होने की पुष्टि हो चुकी थी । प्रताप के शव को उसके पुस्तेनी गांव ले जाया गया है जहां अलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है जो परीक्षण करेगी । हालांकि अलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग ने प्रताप की मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है गोरतलब है कि एक पखवाड़े मे यह दूसरी मोत है इसके पहले जोबट की ही फिरोजा बी की मृत्यु स्वाईन-फ्लू से हो चुकी है उन्होंने भी बडोदा मे उपचार के दोरान दम तोड़ा था । Post navigation चोटी कटने से बचने के लिए अब ” टोटको” का सहारा दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने अंजाम दिया हजारों रुपए की चोरी की वारदात को