इरशाद खान, बरझर

बरझर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. दिन भर की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को तब राहत मिली जब करीब 3:35 बजे तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ भारी बारिश शुरू हो गई.

बारिश की शुरुआत में बिजली की तेज कड़कड़ाहट से ग्रामीण अपने घरों में सहमे हुए दिखाई दिए. बारिश के चलते बिजली ने भी आंख-मिचौली शुरू कर दी, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. समाचार लिखे जाने तक आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट और बारिश जारी थी, और बिजली आपूर्ति बाधित थी. शाम सवा 4 बजे बारिश थम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *