इरशाद खान, बरझर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे सामलाकुण्ड में एक वीभत्स घटना सामने आई, जहाँ 52 वर्षीय सरजू बाई नर्सिंग डामोर की उनके ही देवर और दो भतीजों ने मिलकर धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरजू बाई समीप चल रहे एक शादी समारोह से लौटकर अपने मकान की छत पर सो रही थीं. इसी दौरान मौका पाकर उनके देवर रामसिंह मगन, जेठ के लड़के सेतान हरसिंग और सन्नू हरसिंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की बहू आशा पति दिलीप (25 वर्ष) ने जब शोर मचाया, तब आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मृतक और आरोपियों के मकानों की दूरी कम होने के कारण बरझर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर मौजूद है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. इस घटना से सामलाकुण्ड में सनसनी फैल गई है. Post navigation स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथीभाई भूरिया का जन्मदिन ‘युवा प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनेगा दिनभर की उमस के बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश