इरशाद खान, बरझर आलीराजपुर जिले के बरझर थाना क्षेत्र के तोरणिया फलिया में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों तेज बारिश से बचने के लिए महुए के एक पेड़ के नीचे खड़े थे. https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-14-at-5.54.56-PM.mp4 जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुजिया पिता दितिया (उम्र 50 वर्ष) और करण पिता मथुरा (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना में रतना पिता दला (उम्र 60 वर्ष) घायल हो गए हैं. ये तीनों ही धोरा फलिया, बरझर के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद घायल रतना को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि अचानक मौसम खराब होने और तेज बारिश शुरू होने के बाद तीनों महुए के पेड़ के नीचे खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर बिजली गिर गई. इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है. Post navigation दिनभर की उमस के बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश मंगलवार को इस ग्राम पंचायत में होगी जनसुनवाई, एसडीएम भंवर सुनेगी समस्याएं