जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी तहसील जोबट में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. गणेश मंदिर के सामने मेन रोड पर एक तेज रफ्तार बाइकों ने टू व्हीलर वाहन से दूध बांटने आए युवक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि युवक जोबट से कुछ दूर ग्राम पंचायत कंदा से रोजाना की तरह दूध बांटने आता था। युवक की पहचान ज्ञान सिंह पिता पदम डावर उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। Post navigation सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को मिला 77 लाख का मुआवजा जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने अरविंद (बबलू) डावर, कार्यकर्ताओं में उत्साह