झाबुआ। नगर के 5 किमी दूर स्थित सिद्धपीठ हनुमंत आश्रम पिपलखुंटा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है। इस अन्नकूट महाभोग महोत्सव का आयोजन कार्तिक सुदी लाभ पंचमी से पंचदिवसीय श्रीराम मारूती यज्ञ प्रारंभ होकर कार्तिक सुदी नवमी आंवला नवमी पर्व पर यज्ञ पूर्णाहुति तथा महाआरती के पश्चात महाभोग अन्नकूट का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए हनुमंत आश्रम के महंत गुरू 108 श्री महंत दयारामदासजी महाराज ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं सभी धर्मस्थजन से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म का लाभ लें। यज्ञ के यजमान प्रकाशलाल कलाल बावड़ी मेघनगर धार्मिक आयोजन विद्वान पंडित यज्ञ आचार्य तरूण द्विवेदी रतलाम द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *