हरीश राठौड़, पेटलावद
सारंगी चौपाटी से सारंगी बस स्टैंड तक डामरीकरण रोड का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार से करवाया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा रोड पर मुर्रम की जगह लाल मिट्टी डाली जा रही है बारिश का मौसम होने और मुर्रम की जगह मिट्टी डालने से रोड पर कीचड़ जमा हो गया है जिससे बड़े मार्ग पर फंसने लगे हैं, तथा दोपहिया वाहन चालक को इस फिसल भरे रोड पर चलना मुश्किल हो रहा है, तो कई वाहन चालक कीचड़ में फिसल जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
हो रहा अवैध खनन
ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बिना रॉयल्टी और बिना अनुमति के बड़ी बड़ी मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा है जिससे सरकार के राजस्व में हानि हो रही है जिस पर ना तो प्रशासन ध्यान दे रहा है ना इस हल्के के पटवारी जिस जगह अवैध खनन हो रहा है वहा से कुछ ही मीटर की दूरी पर वन विभाग की रेंज है तो दूसरी ओर नदी। ठेकेदार द्वारा दबंगई से नियमों को ताक में रखकर खनन किया जा रहा है और डम्परों से माल ढुलाई की जा रही है। इन डम्परों पर राज कंस्ट्रक्शन नाम लिखे है और इन डम्परों द्वारा 300 के करीब हाइवा डम्पर मुर्रम का खनन ठेकेदार द्वारा किया जा चुका है फिर भी जिम्मेदार अपने कर्तव्य से मुंह फेर रहे है ठेकेदार की दबंगता के कारण या ठेकेदार से अपना टारगेट पूरा करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने से हिचकिचा रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग पेटलावद के एसडीओ से बात करने पर बताया कि कार्य विभाग द्वारा ठेकेदार से करवाया जा रहा है ठेकेदार मुर्रम कच्चा डाल रहा है तो में दिखवाता हूं, मुर्रम कहा से आ रहा है इसकी जानकारी मुझे नही है मुर्रम की रॉयल्टी नियमानुसार कटवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *