बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ

मध्य-प्रदेश मे बहुत ही गरीब परिवार है और उस परिवार के लोग अपने बुजुर्गो को चाहने पर भी धार्मिक यात्रा नही करवा पाते है। हमारे भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान सम्पूर्ण मध्य प्रदेश मे बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन यात्रा करवा रहे है, जिसमे अलीराजपुर जिले के यात्री उसका पुरा लाभ ले रहे है । इसके साथ आम जनताओ के लिये विभिन्न योजनाऐ लागु है । हमारा यही प्रयास है कि हर जन तक इसका लाभ पहुचे । यह बात अलीराजपुर जिले के तीर्थ यात्रियो के रामेश्वरम् रवाना होने के समय पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान ने कही। साथ ही सभी बुजुर्ग महिलाओ एवं पुरूषो को सुखद यात्रा की शुभकामनाऐ दी । यात्री मेघनगर रेल्वे स्टेशन यात्री पहुचे वहा पर रेल्वे स्टॉप की और से अरूण यादव, एवं विनोद पाटिल ने अपने समस्त स्टॉप के साथ सभी तीर्थ दर्शन यात्रियो को तिलक लगाकर लंच बॉक्स देकर सम्मान पूर्वक ट्रैन मे बैठाया । ट्रैन मेघनगर से प्रात: 11बजे रामेश्वरम् के लिये रवाना हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *