जितेंद्र वाणी, नानपुर

खंडवा बड़ौदा रोड नानपुर टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार केंटेनर  पलटी खा गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह आलीराजपुर से नानपुर की ओर आ रहे G J 32  V 8555 नंबर का कोयले से भरा ट्राला पलटी खा गया।हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर पूरी तरह नशे में था। कुछ ही दूरी पर नानपुर में आज हाट बाजार होने से भारी भीड़ भाड़ भी थी। यदि यह घटना कुछ दूरी बाद होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। एक माह पहले भी इसी जगह पर एक कंटेनर भी पलटा था। उस समय भी ग्रामीणों ने कहा था कि खंडवा बड़ौदा रोड  पर ढाबों पर खुले आम शराब का नशा कर ड्राइवर गाडियां चलाते हैं। जिससे ज्यादा दुर्घटनाएं होती रहती हैद्ध फिलहाल नानपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। पंच नामा बनाकर ट्राले को थाने पर लाया जाएगा। पुलिस के अनुसार कोयले का भी बिल व जीएसटी चेक कर मालिक पर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *