जितेंद्र वर्मा, जोबट ग्राम पंचायत निम्थल के रावत फलिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12–13 वर्षीय नाबालिग बालक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करण पिता राकेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हत्या किन कारणों से की गई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation चोरी करने वाले आरोपी सहित जोबट के दो कबाड़ी गिरफ्तार, 12 मोटर बरामद जोबट नगर ने खोया एक सम्मानित नागरिक, ज्ञानचंद जैन (दादा) को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी