अलीराजपुर लाइव के लिए कट्ठीवाडा से गोपाल राठौड की रिपोर्ट- तहसील के ग्राम पंचायत इन्दलावाट के अन्तर्गत ग्राम सयडा में आज एसडीएम राजेश मेहता व तहसीलदार नितिन चौहान के निर्देशासार जनसहयोग से निस्तार तालाब गहरीकरण कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर मौजूद कट्ठीवाडा राजस्व विभाग के सुरेश तोमर ने बताया की जनसहयोग से बारिश के पहले तालाब गहरीकरण कार्य पुरा किया जाएगा जिससे बारिश का पानी इस तालाब मे संग्रह हो सके ओर इसका लाभ इस गाव के लोगो को मिल सके। Post navigation बाइक समेत पुल के नीचे गिरा युवक हुआ गंभीर घायल रहमत बरकातों का महीना रमजान आज से शुरू