अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- रविवार दोपहर को एक युवक पुल के नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक भूपेंद्र सरदार बघेल निवासी फाटा वास्कले अपने घर बाइक से जा रहा था तभी पुल पर उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक समेत नीचे जा गिरा। इस दौरान युवक भूपेंद्र को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-100 को दी। डायल-100 घायल युवक को लेकर अलीराजपुर पहुंची जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। युवक का हाथ फै्रक्चर हो गया है। Post navigation शराब से भरा ट्रक पलटा ग्रामीणों की लगी कतार मोके पर पहुची पुलिस जिला पुलिस के अभिव्यक्ति मंच के सातवें आयोजन में नन्हे बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां