झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
पुलिस गार्डन में आयोजित अभिव्यक्ति मंच का सातवां आयोजन हुआ आयोजन की शुरुआत आयोजन की मुख्य अतिथि कांता श्रीवास व आयोजन की जज सुस्मिता आचार्य द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में रिद्धि त्रिवेदी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुतिया दी गई जिसमें 15 प्रतिभागी ने भाग लिया गया जिसमें नन्हे बच्चो द्वारा नृत्य गायन की अद्भूत प्रस्तुतिया दी गई जिसमें से तीन बच्चे कृति त्रिवेदी, कृषा जैन व सौम्या भदौरिया को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। अभियक्ति मंच के इस आयोजन में प्रथम स्थान क्रेशी भवेल को दिया गया। द्वितीय पहल यादव और तृतीय चीनी रुनवाल को दिया गया तीनों प्रतिभाओ की घोषणा जज सुस्मिता आचार्य द्वारा की गई ।पुरस्कार राणापुर टीआई निर्मल कुमार श्रीवास द्वारा बच्चो को दिया गया आयोजन में एसपी महेश चंद जैन, एडिशनल एस पी रचना भदौरिया व झाबुआ एसडीओपी शोभाराम परिहार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *